भास्कर न्यूज | कवर्धा पोंडी चौकी की पुलिस ने दो महिला गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके पास से 370 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई 11 मई को की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो महिलाएं नेउरगांव तिराहा कॉलोनी पारा पोड़ी क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं को पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी हलिमा बी के पास से काले रंग के बैग में 81 पुड़िया गांजा मिला। कुल वजन 370 ग्राम था। गिरफ्तार महिलाओं के नाम हलिमा बी (52) और परवीन (32) है। दोनों वार्ड क्रमांक -8 कुम्हार पारा पोड़ी की रहने वाली हैं। पूछताछ में दोनों ने गांजा बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(A) के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में सउनि संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, आरक्षक जीवन पटेल, रामविलास आडिले, बद्री बांधेकर और महिला आरक्षक हुलसी चंद्रवंशी शामिल रहे।


