38वीं मॉडर्न पेंडू मिनी ओलिंपिक जरखड़ का आगाज, मशाल संग स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ी

भास्कर न्यूज | लुधियाना माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट पिंड जरखड़ की ओर से 38वीं मॉडर्न पेंडू मिनी ओलिंपिक जरखड़ का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौध ने किया। इस दौरान स्कूलों के बच्चों का मार्च पास्ट किया। जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी खेल माहौल को और सुंदर बनाया। जरखड़ खेलों की ओलंपिक खेल मशाल जन्नत-ए-जरखड़ म्यूजियम लाहौर (पाकिस्तान वाला लाहौर नहीं) से चली और खिलाड़ियों के काफिले के रूप में जरखड़ खेल स्टेडियम पहुंची। पहले दिन हॉकी और रस्साकसी आदि के मुकाबले हुए। शनिवार को कई अन्य गेम्स के मुकाबले होगे। इस दौरान समारोह की अध्यक्षता हलका गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल, अमलोह विधायक गुरिंदर सिंह और विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला ने की। इस दौरान चेयरमैन नरिंदर पाल सिंह सिद्धू, अमरीक सिंह मिन्हास पूर्व एआईजी पंजाब पुलिस, सरपंच संदीप सिंह जरखड़, सुखविंदर सिंह चेयरमैन लुधियाना स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन, तजिंदर सिंह जरखड़, परमजीत सिंह पम्मा ग्रेवाल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बलवंत सिंह बुड्ढेवाल, छिंदा जरखड़ मौजूद रहे। दूसरे दिन हॉकी लड़के और लड़कियां सीनियर वर्ग, हॉकी अंडर 15 साल लड़के, कबड्डी ओपन लुधियाना मलेरकोटला कबड्डी लीग के मुकाबले, कबड्डी बुजुर्गों की 50 साल धर्म सिंह जरखड़ कबड्डी कप, अमरजीत ग्रेवाल की याद में फुटबॉल लड़के अंडर 19 साल लड़कियों के मुकाबले, बाबा सुरजन सिंह सरींह की याद में रस्साकशी सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इस वर्ष जरखड़ खेलों के फाइनल समारोह पर 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे पंजाब के पूर्व डीजीपी और खेल समर्थक अधिकारी चंद्रशेखर को “खेल प्रमोटर अमरजीत ग्रेवाल अवॉर्ड” से, पद्म श्री बलदेव सिंह को “भगत पूरण सिंह अवॉर्ड” से, प्रभदीप सिंह नथोवाल डिप्टी डायरेक्टर सूचना और लोक संपर्क विभाग को “पंजाब का मान अवॉर्ड” से सिमरनजीत कौर गिल प्रो वाइस चांसलर सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना को “पंजाब की धीयां का मान अवॉर्ड” से, दविंदरपाल सिंह चंडीगढ़ को “पंजाब की पत्रकारिता का मान अवॉर्ड” से, साइक्लिस्ट हरश्वीर सिंह सेखों को “ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा अवॉर्ड” से, वेटरन हॉकी खिलाड़ी करमजीत सिंह काला ग्रेवाल यूएसए को ओलंपियन प्रिथीपाल सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *