गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र के बरिसा आनन्दपुर में सिलवेस्टर मिंज के 38 वर्षीय पुत्र रूपेश मिंज ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रूपेश ने दोस्तों संग शराब पी थी और फिर घर आकर अपनी जान दे दी। सुसाइड की वजहों का अब तक पता नहीं चल सका है। इधर, सूचना पर सदर थाना के एसआई अरबिंद कुमार पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अरबिंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा खुलासा होगा। घटना के समय घर में केवल रूपेश के तीन बच्चे थे। उसकी पत्नी वीणा देवी मजदूरी करने के लिए शहर गई थी। मृतक के भाई हिमायुस मिंज ने बताया 13 दिसंबर को गोवा से दो वर्षों के बाद लौटा था। गांव में एक शादी समारोह भी चल रहा है, जिसमें सभी व्यस्त थे। दोस्तों ने बताया साथ में बैठकर बुधवार की दोपहर शराब पीने के बाद खाना खाने की बात कहकर निकला था। इसके कुछ देर बाद उसकी बड़ी बेटी रूपा कुमारी ने फंदे से लटकी उसकी लाश देख गांव के लोगों को बताया। कि घर में दरवाजा बंद कर प्लास्टिक के रस्सी से आत्महत्या कर लिया।


