39 किलो डोडा पोस्त सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने बीकानेर से श्रीगंगानगर जा रही बस से दबोचा, बैग से मादक पदार्थ बरामद

श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत राजियासर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बीकानेर से श्रीगंगानगर जा रही बस से तीन तस्करों को 39 किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। डीआईजी गौरव यादव ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। राजियासर थाना प्रभारी सतीश कुमार यादव को जिला विशेष टीम से सूचना मिली। इस पर थाना स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में प्रमोद कुमार (24) और सुभाष (25) जैतसर के मसाणीवाला के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी राजवीर (20) हनुमानगढ़ के पीलीबंगा का रहने वाला है। आरोपियों के पीठू बैग से मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सुरतगढ़ शहर थाने के उप निरीक्षक माणकलाल को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में राजियासर थाने की टीम के साथ जिला विशेष टीम की अहम भूमिका रही। विशेष टीम में कलावती चौधरी, संदीप, चंद्र शेखर और लालचंद शामिल थे। चंद्र शेखर और राजपाल की भूमिका विशेष रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *