4 घरों में तोड़फोड़ करने वाला हाथी मरवाही पहुंचा:50 हाथियों के झुंड से अलग होकर कर रहा विचरण, फसलों को नुकसान पहुंचाया

4 घरों में तोड़फोड़ करने वाला एक नर हाथी गुरुवार को मरवाही वन मंडल के शिवनी बीट के जंगल में देखा गया है। यह हाथी अपने 50 हाथियों के झुंड से अलग होकर विचरण कर रहा था। हाथी 17 मार्च को कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल में प्रवेश किया था। 19 मार्च की रात को घुसरिया के जंगल में विश्राम के बाद उसने चार घरों में तोड़फोड़ की और तीन किसानों की फसलें नष्ट कर दीं। 20 मार्च की सुबह वह मरवाही वन परिक्षेत्र के शिवनी बीट के ग्राम घिनौची और डड़िया के जंगल में पहुंच गया। 46 दिनों तक अनूपपुर में था ये हाथी वर्तमान में हाथी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र से मात्र 3-4 किलोमीटर दूर है। इस रास्ता में पिछले कई सालों से हाथियों का आना-जाना रहा है। इससे पहले यही हाथी दिसंबर से फरवरी के बीच 46 दिनों तक अनूपपुर में रहा था। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश वन विभाग ने हाथी के संभावित आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रभावित ग्राम पंचायतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जैतहरी और अनूपपुर तहसील के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है, क्योंकि पिछली बार हाथी ने काफी नुकसान पहुंचाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *