सागर में नौ दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली बहेरिया क्षेत्र में स्थित शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में चल रही है। भर्ती के चौथे दिन गुरुवार को छतरपुर, सागर और टीकमगढ़ जिले के 1062 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें से 389 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की। दरअसल, भर्ती रैली में रात 12 बजे से अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है। जिसके बाद उनकी 1600 मीटर की दौड़ कराई जा रही है। इसके बाद शारीरिक दृढता और मेडिकल की प्रक्रिया की जा रही है। भर्ती के चौथे दिन के लिए छतरपुर, मुरैना, सागर और टीकमगढ़ जिले के 1338 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। जिनमें से 1062 उम्मीदवारों ने भर्ती स्थल पर उपस्थिति दर्ज की। उम्मीदवारों ने एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और 389 युवाओं ने दौड़ पास की है। दौड़ पास के बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्रवाई और मेडिकल की प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को गुजरना होगा। 10 जनवरी को भर्ती रैली के पांचवें दिन मुरैना के 1195 और श्योपुर के 79 कुल 1274 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन्हें एडमिट कॉर्ड जारी कर दिए गए हैं। अब तक 1376 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़
भर्ती रैली के पहले दिन तीन जिलों के 371 युवाओं ने दौड़ पास की। दौड़ के बाद उनका अन्य मापदंडों पर भी परीक्षण किया गया। दूसरे दिन भिंड जिले के 1296 अभ्यर्थियों को एडमिट कॉर्ड जारी किए गए थे। जिसमें से 1019 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। इन अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। जिसमें 299 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की। वहीं भर्ती के तीसरे दिन निवाड़ी, भिंड़ और शिवपुरी जिले के 1006 अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया। भर्ती रैली में दौड़ते हुए 317 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की। भर्ती के चौथे दिन छतरपुर, मुरैना और टीकमगढ़ जिले के 1062 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें से 389 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की।


