4 पूर्व सरपंच 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे:राजगढ़ की पंयातयों में गोशाला और एप्रोच रोड बनाने के नाम गड़बड़ी की

राजगढ़ जिले की चार ग्राम पंचायतों में सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायतों पर जिला पंचायत ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद चार पूर्व सरपंचों को 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। साथ ही, कुछ मामलों में राशि की वसूली भी की गई है। जिला पंचायत सीईओ कार्यालय में लंबित वसूली प्रकरणों की जांच की गई। इस जांच में जनपद जीरापुर की ग्राम पंचायतें गोघटपुर, झाड़मऊ और तमोलिया शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, जनपद खिलचीपुर की अभयपुर पंचायत में भी अनियमितताओं की जांच की गई। इन मामलों में की गई कार्रवाई जांच के दौरान विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं। गोघटपुर में आंगनवाड़ी से संबंधित कार्यों में 6 लाख रुपए, झाड़मऊ में गौशाला और एप्रोच रोड निर्माण में 10.38 लाख रुपए की गड़बड़ी पाई गई। तमोलिया में स्वच्छता परिसर निर्माण में 3.25 लाख रुपए और अभयपुर में सामुदायिक भवन तथा सार्वजनिक कूप के कार्यों में 2 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई। इन गड़बड़ियों पर गोघटपुर, झाड़मऊ और तमोलिया पंचायतों में संबंधित कार्य एजेंसियों को अपने अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभयपुर पंचायत से गड़बड़ी की पूरी 2 लाख रुपए की राशि वसूल कर ली गई है। जांच में दोषी पाए गए चार पूर्व सरपंचों को 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया गया है। इनमें गोघटपुर से सावित्रीबाई, झाड़मऊ से गजपाल सिंह, तमोलिया से वल्लभबाई और अभयपुर से बीरम सिंह के नाम शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *