4 फरवरी को विश्व विख्यात सीकर के खाटूश्याम मंदिर में बाबा खाटूश्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाएगी। ऐसे में मंदिर में दर्शन कई घंटों के लिए बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी ने इस संबंध में सूचना जारी की है। मंदिर कमेटी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 4 फरवरी को बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा। 4 फरवरी सुबह शुरू होंगे दर्शन 3 फरवरी की रात 9:30 बजे से मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। जो 4 फरवरी की शाम 5 बजे शुरू होंगे। बता दें कि हर अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है। ऐसे में मंदिर में करीब 15 से 20 घंटे दर्शन बंद रखे जाते हैं। हर बार मंदिर कमेटी पहले ही इसकी सूचना जारी कर देती है। जिससे कि यहां आने वाले भक्तों को कोई परेशानी ना हो। इस बार 28 फरवरी से बाबा खाटूश्याम का वार्षिक फाल्गुन मेला आयोजित होने जा रहा है। मेल को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले के दौरान यहां 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।


