इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी से गायब हुई महिला और उसके 6 साल के बेटे का शव मिल गया है। पुलिस सर्चिंग के दौरान दोनों के शव पांचवें दिन खंडवा जिले के मोरटक्का क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार महिला चार बच्चों के साथ घर से निकली थी। इस मामले में सोमवार को 6 माह के एक बच्चे का शव भी नर्मदा नदी से बरामद किया गया था। वहीं रविवार को मोरटक्का पुलिस ने महिला के दो बच्चों को सकुशल दस्तयाब कर लिया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…


