4 संदिग्ध लूट ले गए 5 हजार की नकदी

लुधियाना| सोशल मीडिया पर किचलू नगर इलाके की एक वीडियो वायरल हुई है। इसमें दुकान के अंदर चार लोग लूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 2:17 मिनट की वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक व्यक्ति सामान खरीदने के बहाने से दुकान के अंदर आता है। जब वहां पर सिर्फ दो लोगों को देखता है तो वह दरवाजे पर जाकर अपने अन्य साथियों को इशारे से बुलाता है। फिर तीन लड़के और हाथों में हथियार लेकर दुकान के अंदर दाखिल हो जाते हैं। इसके बाद दुकान में बैठे पुरुष व महिला से लूट कर चले जाते हैं। मामले में जब थाना पीएयू से पता किया गया तो यह वारदात न्यू किचलू नगर में स्थित एक दुकान पर बुधवार शाम 7:30 बजे के करीब हुई है। दुकानदार से ₹5000 लूटे गए हैं। पुलिस में अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *