कोरबा | दोस्तों के साथ खेलने निकले 4 साल के बच्चे की कुएं में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर बस्ती की है। जहां निवासरत एक परिवार का 4 साल का बच्चा प्रशांत यादव बुधवार की दोपहर दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। दादर पीएम आवास कालोनी के सामने स्थित कुएं में सभी दोस्त के साथ प्रशांत नहाने लगा। इस दौरान वह डूब गया, घबराकर उसके दोस्त वहां से भागे और घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बच्चे के माता-पिता समेत अन्य लोग घटनास्थल पहुंचे। कुएं से प्रशांत को बाहर निकाला गया, जीवित होने की उम्मीद से पेट दबाकर मुंह से पानी निकालने की कोशिश की गई लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी।


