4 साल बाद चुनाव, गुलबहार सिंह श्री सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब ई-ब्लॉक के प्रधान नियुक्त

लुधियाना| बीआरएस नगर ई-ब्लॉक स्थित श्री सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में चार वर्ष बाद चुनाव करवाए गए, जिनमें सर्वसम्मति से गुलबहार सिंह ‘गुल्लू’ को प्रधान चुना गया। वहीं प्रभजोत सिंह को नई कमेटी का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तीन पर्यवेक्षक इंदरपाल सिंह लक्की, सुरजीत सिंह और हरभजन सिंह उपस्थित रहे। प्रधान चुने जाने के बाद गुलबहार सिंह गुल्लू ने संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब के सेवादार हैं। बच्चों के लिए कंठ गुरबाणी, कीर्तन और सिख इतिहास से संबंधित विशेष कक्षाएं शुरू की जाएंगी, ताकि नई पीढ़ी अपने धर्म और परंपराओं के प्रति जागरूक हो सके। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त प्रधान गुलबहार सिंह गुल्लू और जनरल सेक्रेटरी प्रभजोत सिंह को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। गुलबहार सिंह ने कहा कि बहुत जल्द नई टीम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसमें संगत की सेवा भावना रखने वाले सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गुरुद्वारा प्रबंधन को और पारदर्शी, संगठित और संगत-केन्द्रित बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *