4 साल से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:कोंडागांव में पकड़ाया ओडिशा का युवक, नाबालिग को भगाने में की थी दोस्त की मदद

कोंडागांव पुलिस ने 4 साल से फरार चल रहे एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रहलाद गाईन (21) को जुगानी कैंप से पकड़ा गया। यह मामला नवंबर 2021 का है, जब आरोपी अपने साथी विप्लव मंडल के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2021 को विप्लव मंडल (21) ने प्रहलाद गाईन की मदद से पीड़िता को अपने घर भगा ले गया था। विप्लव ने लड़की के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376(2)(ढ), 376(3), 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी ओडिशा के नवरंगपुर जिले के उमरकोट थाना क्षेत्र के जामरूंडा गांव के रहने वाले हैं। मामला दर्ज होने के बाद से ही प्रहलाद फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह जुगानी कैंप में है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को 14 जनवरी को कोंडागांव न्यायालय में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *