4 साहिबजादों की याद में लगाया चाय का लंगर

लुधियाना। सीटी यूनिवर्सिटी ने चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया। यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग ने चाय के लंगर की मेजबानी की, जिसमें चार साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान किया गया। सर्वोच्च बलिदान के अवसर पर, छात्र कल्याण विभाग ने वीरता और बलिदान की कहानी चार साहिबजादे फिल्म दिखाई। वाइस चांसलर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, प्रो वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन और छात्र कल्याण विभाग के निदेशक इंजी. दविंदर सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे। डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि हमें माता गुजरी और 4 साहिबजादे को हमेशा अपने दिल में याद रखना चाहिए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *