4 से 13 अक्टूबर तक सरस मेला में कला का संगम दिखेगा

भास्कर न्यूज |लुधियाना पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 4 से 13 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होने वाले सरस मेले को लेकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और मेले के नोडल अधिकारी अमरजीत बैंस ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मेले में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए हर दिन सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैंस ने बताया कि मेला उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगा, जिसमें संगीत, नृत्य और कला शामिल होंगे। स्कूल और कॉलेजों के छात्र पंजाबी लोकनृत्य गिद्धा, भंगड़ा और लोक गीतों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति को जीवंत करेंगे। एक विशेष पंजाबी हेरिटेज कॉर्नर में पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भोजन प्रेमियों के लिए मेले में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, दक्षिण भारत और चीन के व्यंजनों की विशेष रेंज होगी। हर शाम स्टार नाइट्स का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर गायक प्रस्तुति देंगे और इनसे होने वाली आमदनी बाढ़ राहत कार्यों में दी जाएगी। करीब 1,000 हस्तशिल्प कलाकार 500 स्टॉल्स पर अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। यह मेला भारतीय कला, संस्कृति और एकता का उत्सव होगा। नोडल अफसर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *