बड़की सरिया|सरिया थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव निवासी बैजनाथ पासी ने रविवार को सरिया थाना में आवेदन देकर अपने दामाद की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है िक बीते 3 सितम्बर को उनका दामाद बिनोद चौधरी उम्र 25 वर्ष पिता बासुदेव चौधरी ससुराल आया था। इसके बाद दूसरे दिन अपना घर पोपलो थाना मरकच्चो जिला कोडरमा के लिए निकल गया। इसके बाद वह अपना घर नही पहुंचा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसके बेटी-दामाद को एक चार साल की बेटी भी है।


