4.45 लाख का पेट्रोल-डीजल चोरी कर ढाबे से बेचने वाले 2 गिरफ्तार, मालवाहक भी जब्त

भास्कर न्यूज | कोंडागांव जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोंडागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीजल-पेट्रोल चोरी कर अवैध रूप से भंडारण और बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 4,45,228 रुपए मूल्य का ईंधन और एक छोटा हाथी वाहन जब्त किया है। पुलिस को 18 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बड़े उसरी स्थित सेठिया ढाबा में चोरी का डीजल–पेट्रोल जरकीनों में भरकर रखा गया है और उसे खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना कोंडागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर रेड डाली। इस दौरान छोटा हाथी वाहन के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सांतुराम कश्यप (40 वर्ष), निवासी नयापारा मर्दापाल और उमेश सेठिया (50 वर्ष), निवासी बड़े उसरी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर 8 जरकीनों में 240 लीटर डीजल और 128 लीटर पेट्रोल मिला, जबकि ढाबा परिसर से 2 जरकीनों में 100 लीटर डीजल बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 10 जरकीनों में 468 लीटर डीजल–पेट्रोल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 45,228 रुपए आंकी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *