40 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, फूड पैकेट बांटे

भास्कर न्यूज | शक्ति नगर/ गेवरा श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर के सेवाभावी कार्यों से प्रेरित केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला गेवरा की प्रेरणा महिला समिति ने नुनेरा दीपका के सपेरा बस्ती में रहने वाले 40 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी व फूड पैकेट का वितरण किया। समिति की पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा। वितरण कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित किया। इस मौके पर समिति की सदस्य प्रियंका खरे, रश्मि टंडन, बबीता मेहरा व इतिश्री बड़ई उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *