40 जिलों में कोल्ड डे…51 जिलों में घना कोहरा:विजिबिलिटी 10 मीटर रह गई, कोहरे से 188 ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, 11 जनवरी से बारिश होगी

यूपी में 3 दिन सीवियर कोल्ड डे हैं। 40 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट है। 51 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर रह गई है। ट्रेनों को रोक-रोककर चलाया जा रहा है। IMD के मुताबिक, 11 जनवरी से बारिश होने के आसार हैं। 20 जनवरी तक ऐसे हालात की आशंका
जेट स्ट्रीम बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर प्रदेश को कंपकंपा रही हैं। मौसम विभाग की माने तो 9 जनवरी तक सीवियर कोल्ड और घने कोहरे जैसी कंडीशन से छुटकारा मिलने वाला नहीं है। 20 जनवरी तक ऐसे हालात हो सकते हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कानपुर में 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी और 9 से 12वीं तक के स्कूल ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। 6 किमी ऊपर बह रही हवाओं से गलन का एहसास
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जमीन की सतह से 6 किमी. ऊपर बह रहीं जेट स्ट्रीम हवाओं ने गलन पैदा कर दी है। पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। ये अभी 20 जनवरी तक चलने का अनुमान है। फिलहाल अगले 3 दिनों तक सीवियर कोल्ड डे की स्थितियां बनी हुई हैं। सबसे ठंडा शहर फतेहपुर
24 घंटे के दौरान फतेहपुर सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *