40 फीट ऊंचाई से रेलवे-ट्रैक पर गिरे बाइक-सवार:लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, घायल बोले- पैरा टूटा, मम्मी को फोन करना है

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बाइक सवार 2 युवक लगभग 40 फीट गहरे रेलवे अंडरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। हादसे के बाद एक युवक सीधे पटरी पर गिरा, जबकि दूसरा पास की नाली में पानी के बीच जा गिरा। दोनों युवकों के पैर टूट गए। इसी दौरान पटरी पर आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने युवकों को नीचे गिरा देखा और तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। लोको पायलट जब मौके पर पहुंचा तो घायल दोनों युवक मदद की गुहार लगा रहे थे। वह कह रहे थे कि प्लीज उठा दो, मेरे दोनों पैर टूट गए हैं। बाहर निकाल दो, मम्मी को फोन करना है। इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना दी। यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला दरअसल, घटना 31 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे की है। भिलाई पावर हाउस के रहने वाले चार युवक 2 अलग-अलग बाइक पर सवार होकर दल्लीराजहरा पिकनिक मनाने आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुसुमकसा के पास जम्ही रेलवे अंडरब्रिज में तेज रफ्तार युवक सीधे नीचे गिर पड़े। घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बालोद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने थाने में सुरक्षित रख लिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुझे दूर से लगा कोई आत्महत्या कर रहा है – लोको पायलट मालगाड़ी चला रहे प्रत्यक्षदर्शी लोको पायलट योगेश देशमुख ने बताया कि कुसुमकसा स्टेशन से आगे बढ़ते समय उन्हें पहले लगा कि पटरी पर कोई जानवर बैठा हुआ है। जब ट्रेन और करीब पहुंची, तो ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए रेल पटरी पर आ गया है। इसी आशंका के चलते उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी। नीचे उतरकर पास जाने पर रेल पटरी के पास एक बाइक भी गिरी हुई दिखाई दी। जब वे बाइक सवार युवक के पास पहुंचे, तभी दूसरी ओर से मदद की आवाज आई। वहां एक युवक नाली में पानी के भीतर गिरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना दी। रेलवे के अन्य कर्मचारियों को भी घटना की जानकारी दी। एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ऊपर निकाला गया। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। युवक बोला- उठा दो प्लीज, मम्मी को फोन करना है एक युवक 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा था। दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर के बावजूद वह होश में था। वहीं दूसरा युवक पास की नाली में पानी के भीतर गिरा हुआ था। वह युवक उल्टे अवस्था में पड़ा था, जिसकी पीठ पर बैग लटका हुआ था। ठंड में नई बाइक मोड़ नहीं पाए, रेलवे ट्रैक पर गिरे दल्लीराजहरा टीआई संतोष कुमार भुआर्य ने बताया कि हादसे के वक्त सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड थी। युवक लंबी दूरी बाइक से तय कर रहे थे, जिससे अत्यधिक ठंड लगने के कारण उनके हाथ-पैर सुन्न हो गए होंगे। इसी वजह से अंडरब्रिज के मोड़ पर समय रहते बाइक नहीं मोड़ पाए। घायलों के बयान के बाद ही वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। ……………………………….. एक्सीडेंड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में पेड़ से टकराई कार…2 मौत, 3 घायल:रायपुर से पूर्णिमा स्नान करने अमरकंटक जा रहे थे, 2 घंटे गाड़ी में फंसी रही लाश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान करने रायपुर से अमरकंटक जा रहे थे। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *