40 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार:डीएसटी टीम ने घर में दबाकर रखी 117.43 ग्राम स्मैक पकड़ी, गुजरात से लाया बेचने

नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करके शहर में ही स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा। पुलिस विभाग की डीएसटी टीम ने प्रभारी भीमराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन कच्ची बस्ती से 177.43 ग्राम स्मैक बरामद कर तस्कर गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़ा गया गुलाब सिंह सोढा गुजरात के कच्छ इलाके का रहने वाला है। जैसलमेर की पुलिस लाइन कच्ची बस्ती में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस कई दिनों से उस पर नजर बनाए हुई थी। रविवार को ने उसके घर में दबिश देकर स्मैक के साथ गुलाब सिंह को पकड़ा। घर के आंगन में दबाकर रखी थी स्मैक जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- गुजरात के कच्छ का निवासी तस्कर गुलाबसिंह सोढ़ा जैसलमेर की पुलिस लाइन कच्ची बस्ती क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कच्ची बस्ती इलाके में नशे के सामान की तस्करी हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर इस इलाके में दबिश दी। स्मैक की बरामदगी के बाद तस्कर गुलाबसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे कोतवाली पुलिस थाने लाया गया। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि तस्कर के खिलाफ कई तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर पड़ताल की जा रही है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क में जुड़े लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। गुजरात से लाया स्मैक गुलाबसिंह सोढ़ा कच्छ, गुजरात का रहने वाला है और हाल में ही जैसलमेर में स्थित कच्ची बस्ती इलाके में किराए पर रह रहा था। वह इस स्मैक को गुजरात से लेकर आया था और राजस्थान में बेचना चाहता था। एसपी ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान पुलिस जल्द ही करेगी। इसके अलावा, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गुलाबसिंह की नशे की तस्करी में क्या किसी अन्य स्थान या राज्य से भी संबंध हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने लोगों से अपील की है कि अगर वे नशे के कारोबार या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी रखते हैं, तो वे पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और समाज को सुरक्षित रखा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *