40 लाख के इनामी नक्सली गजराला रवि की शव यात्रा:तेलंगाना में उमड़ा गांव, 18 जून को CG-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स ने किया था ढेर

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 40 लाख रुपए के इनामी और सेंट्रल कमेटी मेंबर नक्सली गजराला रवि उर्फ उदय की शव यात्रा निकाली गई है। इन दोनों राज्यों की सरहद पर 18 जून को ग्रेहाउंड्स ने गजराला रवि से समेत 3 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। आज परिजन और गांव के लोग शव का अंतिम संस्कार करेंगे। पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक, गजराला रवि तेलंगाना के वेलिशाला इलाके का रहने वाला था। नक्सल संगठन ने इसे सेंट्रल कमेटी मेंबर में शामिल किया था। साथ ही ये AOBSZC (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी) का भी सदस्य था। पिछले कई सालों से माओवाद संगठन में सक्रिय था। एनकाउंटर के बाद तेलंगाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। गजराला रवि के शव यात्रा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें पूरा गांव उमड़ा है। उसके शव को एक शव वाहन में रखा गया है। वाहन को फूलों से सजाया गया है। साथ ही बैंड बजाते और नारे लगाते शव यात्रा निकाली जा रही है। ज्यादातर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में था सक्रिय वैसे तो गजराला रवि नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था, लेकिन ये ज्यादातर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सक्रिय था। साल 2020-21 के बाद से इसकी थोड़ी बहुत हलचल बस्तर में भी थी। यहां संगठन को मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ था। IG बोले- नक्सलियों का खात्मा निश्चित पिछले कुछ महीने से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। नक्सलियों के महासचिव बसवा राजू, सुधाकर, चलपति समेत कई बड़े लीडर एनकाउंटर में मारे गए हैं। 18 जून को AOB केंद्रीय कमेटी सदस्य गजराला रवि, स्टेट कमेटी मेंबर अरुणा समेत 3 नक्सलियों को मारा गया था। IG का कहना है कि नक्सलियों का खात्मा होना निश्चित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *