40 हजार किसानों को 426 करोड़ रुपए का भुगतान

मुंगेली | मुंगेली जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। अब तक 17 लाख 94 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें मोटा 10 लाख 18 हजार 713 क्विंटल, पतला 135 क्विंटल और सरना 7 लाख 75 हजार 246 क्विंटल शामिल है। धान उठाव कार्य भी लगातार जारी है, अब तक 3 लाख 80 हजार क्विंटल से अधिक धान उठाया जा चुका है। धान खरीदी को पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए किसानों को 3 दिन के भीतर भुगतान किया जा रहा है। अब तक 39 हजार 985 किसानों को 426 करोड़ 61 लाख से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिले के 10 सहकारी बैंकों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 2 हजार किसानों को 7 करोड़ रुपए से अधिक भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा 66 समितियों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से प्रतिदिन 20 हजार रुपए तक का नगद भुगतान किया जा रहा है। अवैध धान भंडारण और परिवहन रोकने के लिए जिले की सीमाओं और चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। संदिग्ध वाहनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर टीम तैनात हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *