40.96 लाख की गड़बड़ी पर प्रभारी प्रेमसिंह पर केस दर्ज

महासमुंद| जिले में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। कागजों में तो धान के बोरे भरे हुए थे, लेकिन जब कलेक्टर के निर्देश पर गोदाम के ताले खुले और गिनती शुरू हुई, तो हजारों कट्टे धान हवा में गायब मिले। मामला ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाघामुड़ा का है, जहां समिति प्रभारी की लापरवाही और गड़बड़ी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। कलेक्टर को धान खरीदी में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बाघामुड़ा उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान डिप्टी कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने एक-एक स्टेक की गिनती करवाई। जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड में 1,25,878 कट्टा दर्ज धान था। (50,351.20 क्विंटल) जबकि मौके पर 1,22,574 बोरी धान कम पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *