400 टन बजरी और 17 वाहन जब्त:2 आरोपी गिरफ्तार, 10 एसएचओ और 3 डीएसपी की टीम ने दी दबिश

एएसपी उमा शर्मा के नेतृत्व में दस एसएचओ और तीन डीएसपी की टीम ने सोमवार अलसुबह अवैध बजरी परिवहन सहित वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस ने रेड में दो लोगों को डिटेन किया है। वहीं, 400 टन अवैध बजरी के साथ 17 वाहन जब्त किए हैं। बूंदी के तालाब गांव में अवैध बजरी परिवहन और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन से जुडे़ लोगों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिले में तालाब गांव अवैध बजरी परिवहन के लिए काफी चर्चित है। अक्सर पुलिस कार्रवाई में यह गांव निशाने पर रहता है। एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि एसपी राजेन्द्र मीणा के निर्देश पर डीएसपी हेमंत गौतम ,अजित मेघवंशी व अरूण मिश्रा के साथ दस एसएचओ और पुलिस बल के साथ पूरी टीम ने सोमवार सुबह छह बजे तालाब गांव मे दबिश देकर अवैध बजरी और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही लोगो मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक गांव का चप्पा-चप्पा छानते हुए वांछित आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। 400 टन बजरी व 17 वाहन जब्त
अवैध बजरी परिवहन को लेकर पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 400 टन अवैध बजरी के साथ 17 वाहन जब्त किए हैं। इनमें वे वाहन भी शामिल हैं, जो परिवहन नियमों का उलंघनन कर रहे थे। इनमें कई वाहनों का टैक्स जमा नहीं है और अन्य कमियां हैं। पुलिस अवैध बजरी से जुडे़ अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *