41वें एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड को 5 पदक

रांची| 5 जनवरी से 10 जनवरी तक जयपुर में आयोजित 41वें एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड ने 2 स्वर्ण, 2 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। मिक्स्ड टीम में सुमन गोप और मधवा विरुवा ने स्वर्ण जीता। इंडिविजुअल में सुमन गोप ने 30 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, मनीषा कुमारी ने 20 मीटर दूरी में सिल्वर जीता। बालिकाओं की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। ग्रुप में सुमन गोप, मनीषा कुमारी, लवली कुमारी, सोनी कुमारी शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *