42 लॉकर काटने वाले मास्टर-माइंड के दोस्त रिमांड पर:लखनऊ पुलिस कस्टडी होगी पूछताछ; क्रॉस बयानों का होगा वेरिफिकेशन

लखनऊ के चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटने वाले चोरों का पुलिस आमना-सामना कराएगी। विवेचक ने शनिवार को लखनऊ जेल में बंद चारों बदमाशों की पुलिस कस्टडी रिमांड ली है। इस दौरान पुलिस चोरों के बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन करेगी। चोरी को लेकर दिए गए इनके बयान से गिरोह के विषय में नई जानकारी खंगालेगी। साथ ही चोरी का माल बरामद करने की कोशिश की जाएगी। जिससे लॉकर खरीदने वाले लोगों का सामान लौटाया जा सके। मास्टर माइंड विपिन से गाजीपुर जेल में हुई पूछताछ
बैंक में लॉकर काटने वाले मास्टर माइंड विपिन गाजीपुर जेल में बंद है। विपिन से पूछताछ के लिए पुलिस ने ज्यूडिशियल रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार को लखनऊ जेल में बंद उसके चार साथियों की कस्टडी रिमांड हासिल कर ली। आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले पुलिस उन चारों को घटना स्थल से जुड़े कुछ स्थानों पर ले गए। इसके बाद गाजीपुर लेकर गई है। रविवार को सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। जहां विपिन और अन्य से 40 सवाल पूछे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया कि 14 किलो सोना चोरी हुआ था, जबकि अभी तक सिर्फ चार किलो ही सोना बरामद हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *