43 साल पुराना महाकाल मंदिर एक्ट बदलेगा:उज्जैन के सभी बड़े मंदिर समिति का होंगे हिस्सा; रिटायर्ड IAS को प्रशासक की जिम्मेदारी संभ‌व

महाकाल मंदिर में हाल की घटनाओं, जैसे आग लगने से सेवक की मौत, दर्शन के नाम पर ठगी और अन्य विवादों के कारण मंदिर की छवि खराब हुई है। अब व्यवस्थाओं में सुधार के लिए महाकाल मंदिर का 43 साल पुराना अधिनियम बदलने की तैयारी है। इस प्रक्रिया को अगले एक-दो महीनों में अमलीजामा पहनाया जा सकता है। इसके बाद मंदिर के कई नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रमुख बदलावों में मंदिर समिति में कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रशासक की भूमिका और दर्शन व्यवस्था को नए सिरे से तय किए जा सकते हैं। महाकाल मंदिर के एक्ट को गुजरात के सोमनाथ ट्रस्ट के अधिनियम की तर्ज पर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम 1982 में होगा बदलाव महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम, 1982 में बदलाव किया जाएगा। एक-दो माह में मंदिर अधिनियम में बदलाव होगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो सुझाव आमंत्रित करेगी। इन सुझावों की समीक्षा के बाद धर्मस्व विभाग नए नियमों को लागू करेगा। इसमें कई नियम बदले जाएंगे। सरकारी स्तर पर ड्राफ्ट हो रहा तैयार वर्तमान में ‘मंदिर’ का अर्थ केवल महाकाल मंदिर परिसर में स्थित 17 प्रमुख मंदिर और मूर्तियां है। अधिनियम में बदलाव के बाद ‘मंदिर’ का अर्थ पूरे उज्जैन तीर्थक्षेत्र के सभी मंदिर होंगे। इनमें कालभैरव, हरसिद्धि, मंगलनाथ, गुरु सांदीपनि आश्रम, गढ़कालिका, चिंतामण गणेश और 84 महादेव मंदिर शामिल होंगे। इन बदलावों पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और सरकारी स्तर पर इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। उज्जैन में 50 से ज्यादा विश्व प्रसिद्ध मंदिर और श्रद्धा स्थल हैं अभी चल रहा अधिनियम महाकाल मंदिर परिसर पर ही लागू होता है, जबकि उज्जैन में 50 से ज्यादा विश्व प्रसिद्ध मंदिर व श्रद्धा स्थल हैं। नया अधिनियम पूरे उज्जैन क्षेत्र के विकास के लिए बनाया जाएगा। महाकाल मंदिर अधिनियम में जो प्रमुख रूप से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उसमें मुख्य रूप से मंदिर के अध्यक्ष और प्रशासक की नियुक्ति को लेकर हो सकता है। इस बदलाव से मंदिर समिति को और ज़्यादा काम करने का मौका मिलेगा और उज्जैन के सभी मंदिरों का विकास किया जा सकेगा। ये भी खबर पढ़ें… महाकाल के गर्भगृह में झुलसे सेवक की मौत धुलेंडी (25 मार्च) के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी (80) की मौत हो गई। उन्होंने बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यनारायण गंभीर रूप से झुलसे थे। पहले उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 8 अप्रैल को मुंबई के नेशनल बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। पढ़िए पूरी खबर। महाकाल मंदिर में गेट से नंदी हॉल तक उगाही रैकेट महाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। ये रैकेट मंदिर गेट से लेकर नंदी हॉल तक सक्रिय था। मंदिर प्रबंधन से जुड़े 3 लोग, मीडिया से जुड़े 3 और सिक्योरिटी से जुड़े 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ये लोग भस्म आरती करने के लिए लोगों से 1 से दस हजार रुपए तक वसूलते थे। पढ़ें पूरी खबर… रुपए लेकर महाकाल दर्शन, 6 और आरोपियों पर केस उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से रुपए वसूलने और मंदिर की आय को हड़पने के आरोपी दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरुवार को 6 और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने गिरोह बना कर ठगी की थी।, इधर, महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ को भी हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *