44 सरकारी स्कूलों में बनेंगी 99 नई साइंस लैब:शिक्षा विभाग ने जारी किए ₹22.70 करोड़

राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एज्युकेशन ने झुंझुनूं जिले के 44 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय को मजबूती देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस पहल के तहत, कुल 99 नई प्रयोगशालाएं (लैब) स्थापित करने की मंजूरी दी गई है, जिसके लिए 22.70 करोड़ का बजट जारी किया गया है। इन लैबों में बायोलॉजी की 41, फिजिक्स की 27 और केमेस्ट्री की 31 लैब शामिल होंगी। समसा (समग्र शिक्षा अभियान) द्वारा इन लैबों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जिले के तेरह पंचायत समितियों में फैले सरकारी स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। सबसे अधिक 15-15 लैब नवलगढ़, मंडावा और खेतड़ी में बनाई जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी मील ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद जिले के विद्यार्थियों को फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी में प्रयोगात्मक शिक्षा का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सीखने का स्तर और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। 22.70 करोड़ का बजट आवंटन लैबों के निर्माण के साथ ही, इनमें आवश्यक वैज्ञानिक उपकरणों की व्यवस्था के लिए भी पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए कुल 22.70 करोड़ जारी किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *