नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन खत्म हो गया। 48 नगर निकायों में अंतिम दिन कुल 2588 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 275 प्रत्याशी मेयर और अध्यक्ष पद के हैं। वहीं नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 6979 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। इनमें 3462 महिलाएं हैं। इनमें से कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जो पार्टी लाइन से हटकर अपनी ही पार्टी के समिर्थत प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में हैं। इस चुनाव में 674 प्रत्याशियों ने मेयर और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वहीं 6305 ने वार्ड पार्षद के लिए। इस तरह मेयर और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में 41.98 प्रतिशत तो वार्ड पार्षदों के लिए 50.42 प्रतिशत महिलाएं हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि छह फरवरी है। अब पार्टी नेताओं ने नाम वापस लेने के लिए मान मनौव्वल शुरू कर दिया है, जो अपनी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। क्योंकि पार्टी की रणनीति थी कि एक सीट पर पार्टी का एक ही समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में हो। लेकिन हर पार्टी में यह रणनीति फेल हो गई। जानिए… कहां से कौन-कौन बड़े चेहरे मैदान में नामांकन के अंतिम दिन 2588 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ कई मैदान में मेदिनीनगर नगर निगम अरुणा शंकर (भाजपा समर्थित) अन्य भाजपा नेता: जानकी ओझा, रिंकी सिंह और मीना गुप्ता नम्रता त्रिपाठी: (कांग्रेस समर्थित) पूनम सिंह: (झामुमो समर्थित) हजारीबाग नगर निगम सुदेश चंद्रवंशी: भाजपा समर्थित अन्य भाजपा नेता: मनोज गोप उर्फ टुन्नू गोप, मो. तस्लीम अंसारी (कांग्रेस समर्थित) विकास राणा और मो. सरफराज: (झामुमो के समर्थन की प्रत्याशा में) रांची नगर निगम रमा खलखो:(कांग्रेस समर्थित) रोशनी खलखो:(भाजपा समर्थित) अन्य भाजपा नेता: संजय कुमार टोप्पो, सुजाता कच्छप, राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा झामुमो नेता: कथरीना उर्फ रीना तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत विजय आंनद कुजूर, रामशरण तिर्की, वीरू तिर्की, अजीत लकड़ा गिरिडीह नगर निगम डॉ. शैलेंद्र चौधरी:(भाजपा समर्थित) अन्य भाजपा नेता: कामेश्वर पासवान और नागेश्वर दास डॉ. समीर राय चौधरी:(कांग्रेस समर्थित) प्रमिला मेहरा:(झामुमो समर्थित) मानगो नगर निगम संध्या सिंह:(भाजपा समर्थित) अन्य भाजपा नेता: कुमकुम श्रीवास्तव सुधा गुप्ता:(कांग्रेस समर्थित) पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की प|ी अन्य कांग्रेस नेता: जेबा खान और पार्वती देवी आदित्यपुर नगर निगम प्रभाषिणी:(भाजपा समर्थित) अन्य भाजपा नेता: संजय सरदार, सुनिता लियांगी, बास्को बेसरा, बिनोती हांसदा डब्बा सोरेन: (झामुमो समर्थित) विक्रम किस्कू: (कांग्रेस समर्थित) अन्य कांग्रेस नेता : रमेश बालमुचू धनबाद नगर निगम संजीव अग्रवाल (भाजपा समर्थित) अन्य भाजपा नेता: संजीव सिंह (पूर्व विधायक), मुकेश पांडेय, रघुनाथ भगत और शांतनु चंद्रा शमशेर आलम: (कांग्रेस समर्थित) अन्य कांग्रेसी नेता : रवि चौधरी झामुमो से नीलम मिश्रा और चंद्रशेखर अग्रवाल चास नगर निगम अविनाश कुमार (भाजपा समर्थित) अन्य भाजपा नेता : पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह उमेश ठाकुर: (झामुमो समर्थित) कांग्रेस नेता: उमेश गुप्ता और जुबिल अहमद अन्य झामुमो नेता : संजय झा, डॉ. गौरव सिंह और रवि केसरी (कांग्रेस ने किसी को समर्थन नहीं दिया) रवि राउत: (झामुमो समर्थित) भाजपा के अन्य नेता बाबा बलियासे देवघर नगर निगम… रीता चौरसिया: (भाजपा समर्थित)


