शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में आठवीं और पांचवीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के एग्जाम फॉर्म गुरुवार से ऑनलाइन भरे जाएंगे। 10 जनवरी की रात तक आवेदन किया जा सकता है। राज्य के करीब 24 लाख स्टूडेंट्स इस एग्जाम में हिस्सा लेंगे। ये एग्जाम प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जा रही है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पांचवीं और आठवीं दोनों परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन दिनांक भरे जाएंगे। इसमें प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी संस्कृत स्कूल, मूक बधिर स्कूल, अंध स्कूल व प्राइवेट स्कूल के साथ ही मदरसों के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। संस्था प्रधान शाला दर्पण (Exam) पोर्टल के माध्यम से अपने स्कूल के कक्षा 5 एवं 8 के नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन प्रारूप व पोर्टल के माध्यम से ही सब्मिट किए जा सकेंगे। इस बार जल्दी होंगे एग्जाम इस सत्र (2025-2026) में राजस्थान की 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2026 में होने की संभावना है, जिसमें 8वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत और 5वीं बोर्ड परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जा सकती है। जिसकी सटीक डेटशीट जल्द जारी होने की उम्मीद है। अधिकृत तौर पर शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से डेट शीट जारी की जाएगी। ऐसे कर सकेंगे आवेदन हर साल 24 लाख स्टूडेंट्स राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा में हर साल करीब चौबीस लाख स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं। इसमें दोनों क्लास में लगभग समान संख्या होती है। पांचवीं बोर्ड में कुछ ज्यादा स्टूडेंट्स होते हैं। इस बार भी संख्या इतनी रहने की उम्मीद की जा रही है। सीबीएसई में नहीं होती बोर्ड परीक्षा प्रदेश के सीबीएसई स्कूल में पांचवीं व आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा नहीं होती। सिर्फ राजस्थान सरकार से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल में ही ये एग्जाम होते हैं। आमतौर पर सीबीएसई स्कूल की तरफ रुझान को ये भी एक कारण है कि वहां छोटे बच्चों को बोर्ड एग्जाम का तनाव नहीं झेलना पड़ता।


