जिले में शीतलहर और बढ़ती सर्दी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन छुट्टी के आदेश जारी की है। आदेश के तहत 16 ,17 व 18 जनवरी को 5 वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश रहेगा। टीचर व स्कूल स्टाफ पर आदेश लागू नहीं होगा। उन्हें स्कूल आना होगा। आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। आदेश के तहत 6 से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। जनवरी महीने में ये तीसरा मौका है जब सर्दी को देखते हुए 8 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। इससे पहले सर्दी को देखते 7 से 9 जनवरी तक फिर 13 जनवरी का 8 वीं तक कि स्कूलों में अवकाश घोषित किया था।


