अमृतसर | श्री श्याम मित्र मंडल की तरफ से फाल्गुन मेले के उपलक्ष्य में 2 मार्च को 5वीं मनोकामना पूर्ण पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा रघुनाथ मंदिर से दोपहर 3 बजे शुरू होकर शाम को वृंदावन गार्डन श्री श्याम धाम मंदिर में पहुंचेगी। इस पैदल यात्रा में भक्तजन हाथों में श्री खाटू बाबा के निशान लेकर चलेंगे।


