5 करोड़ में एयर कंडीशन हुआ जवाहर रंगमंच:स्पीकर देवनानी ने किया लोकार्पण, विधायक भदेल ने 63 लाख की सड़कों का किया शिलान्यास

अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जवाहर रंगमंच के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। करीब 5 करोड़ की लागत से सेंट्रल एयर कंडीशन के तहत जवाहर रंगमंच को बनाकर तैयार किया गया है। दूसरी तरफ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 34 व 45 में शनिवार को 63 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्य का शुभारंभ विधायक अनीता भदेल की ओर से किया गया। 5 करोड़ में एयर कंडीशन हुआ जवाहर रंगमंच स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा शहर में जवाहर रंगमंच 1997 में बनकर तैयार हुआ था। आखरी बार इसका रिनोवेशन 2010 में हुआ था। करीब 15 साल बाद पूरी तरीके से नवीनीकरण किया गया है। इस पूरे जवाहर रंगमंच को एयर कंडीशन बनाया गया है। तमाम व्यवस्थाएं जवाहर रंग मंच में की गई है। इसमें करीब 5 करोड रुपए खर्च हुए हैं। एडीए और निगम दोनों ही अजमेर के विकास की ओर बढ़-चढ़कर कम कर रहे हैं। 63 लाख की लागत से सड़कों का शिलान्यास विधायक अनीता भदेल ने कहा कि शनिवार को नगर निगम के वार्ड 45 में 37 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। श्याम जोड़ी क्षेत्र सबसे पुराना क्षेत्र है। सीवरेज के कारण कॉलोनी की सड़क खराब हो गई थी। अब सड़के ठीक होने के बाद जनता को काफी राहत मिलेगी। इसके साथी वार्ड 34 के राजीव गांधी कॉलोनी में भी 26 लाख रुपए की लागत से सड़क के निर्माण कार्य का शिलानाश किया गया है। यह क्षेत्र नया विकसित क्षेत्र है। मई में दौरे के दौरान क्षेत्र की समस्या सामने आई थी। इसके बाद PWD से स्वीकृत करवा कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *