भास्कर न्यूज | लुधियाना नशा तस्करी के मामले में थाना हैबोवाल पुलिस ने न्यू चंद्र नगर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो भुक्की और 200 ग्राम अफीम बरामद की है। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चंद्र नगर स्थित एक पार्क के पास दबिश दी, जहां संदिग्ध हालत में युवक मौजूद था। पकड़े जाने पर आरोपी ने अपनी पहचान अमित पुत्र सुरिंदर पाल निवासी न्यू चंद्र नगर के रूप में बताई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड मिलने पर आगे की जांच की जा रही है।


