5 को अप्लाई, 6 को कार्ड बना, 7 को हुआ ऑपरेशन

अमृतसर | पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत धालीवाल के गांव गुरदास नंगल निवासी सुलखण सिंह का शनिवार को दिल का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले 65 वर्षीय सुलखण सिंह के पास ऑपरेशन के लिए एक रुपया भी नहीं था। रविवार को माल रोड स्थित रंधावा अस्पताल के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत उनके दिल में तीन स्टंट डाले। हेल्थ कार्ड होने के कारण इलाज के बदले उनसे एक रुपया भी नहीं लिया गया। सुलखण सिंह की बहू ज्योत ने बताया कि इससे पहले उन्होंने इलाज के लिए धालीवाल के ही एक निजी अस्पताल के एमडी डॉक्टर से संपर्क किया था, जहां करीब ढाई लाख रुपये खर्च बताया गया। आर्थिक तंगी के चलते इलाज न करवा पाने पर परिवार हताश होकर घर बैठ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *