5 ग्राम पंचायत से 35 एकल महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया

भास्कर न्यूज | ब्यावर पंचायत समिति जवाजा में एकल नारी शक्ति संस्थान के तत्वावधान में एकल महिला प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायत से 35 एकल महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकल महिलाओं को संगठन के महत्व की जानकारी देना, समस्याओं का समाधान निकालना, ग्राम सभा में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारी को समझाना था। प्रशिक्षण के दौरान एकल नारी शक्ति संस्थान से पवन उघानी द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य व संगठन के महत्व की जानकारी विस्तार से दी गई तथा सभी सदस्यों को पंचायत समिति जवाजा का विजिट करवाया गया। इस दौरान पंचायत समिति से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपक नंदवानी द्वारा नरेगा के बारे में महिलाओं को विसतृत जानकारी दी गई। आवेदन करने के बाद अपने 100 दिन नरेगा के काम कर सकते हैं, लेकिन लोटियाना पंचायत से आई महिलाओं द्वारा बताया गया कि उनके पंचायत में अगस्त के बाद से नरेगा का कार्य नहीं चल रहा है जिससे महिलाओं को रोजगार न मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशिक्षण में उपस्थित सदस्यों को पुलिस थाना जवाजा का अवलोकन करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *