5 दिन से लापता युवक का शव नाडी में मिला:ग्रामीण थाना में दर्ज है गुमशुदगी, पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

बाड़मेर में 5 दिन से लापता युवक का शव नाडी मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। घटना बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके छापरी गांव दोपहर करीब 2 बजे की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू दी है। पुलिस के अनुसार छापरी गांव निवासी महेंद्र सिंह (35) पुत्र तेज सिंह 29 दिसंबर को घर से बिना बताए निकल गया। घर पर नहीं लौटने पर परिजनों ने युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट बाड़मेर ग्रामीण थाना को दी। परिजनों और पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। लेकिन युवक का कोई पता नहीं लग पाया। शनिवार को छापरी नाडी के पास से निकल रहे ग्रामीणों ने युवक का शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम दान चारण ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *