यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और बैंकों के मर्जर का विरोध किया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक, आईएफबी शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत जनवरी 2026 में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों की यूनियन की मांग है कि बैंकिंग सप्ताह 5-दिवसीय किया जाए। बैंकों में लिपिकीय एवं अधीनस्थ संवर्ग में पर्याप्त भर्तियां की जाएं। बैंकों के उदारीकरण के नाम पर किए जा रहे विलय (Merger) एवं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का विरोध भी दर्ज किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के प्रति सरकार एवं बैंक प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अवार्ड स्टाफ इंप्लाइज यूनियन इंदौर अंचल के महेश जोशी, जोनल उपाध्यक्ष कामरेड पंकज पोरवाल, उप महासचिव की अपील पर समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने बेज धारण कर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।


