5 नक्सलियों व उग्रवादियों को झारखंड पुलिस ने मार गिराया

रांची| आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आईजी अभियान ने बताया की जुलाई महीने में झारखंड पुलिस ने 5 नक्सलियों- उग्रवादियों को मार गिराया। 16 जुलाई को पांच लाख का इनामी कुंवर मांझी उर्फ शाहदेव मांझी उर्फ संडे मारा गया। 26 जुलाई को जेजेएमपी का दिलीप लोहरा उर्फ दीपक लोहरा, समुंद्र लोहरा और सुनील मुड़ा मारा गया। वहीं माओवादी संगठन के एक सदस्य बलदेव मांझी को भी पुलिस ने मार गिराया। जुलाई में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान काफी सफल रहा। इनके पास से पुलिस के लूटे हुए सहित कुल हथियार 10 बरामद किए गए। इनमें दो एके-47 व दो इंसास राइफल भी शामिल हैं। साथ ही इनके पास से 35,02,500 रुपए लेवी की राशि भी बरामद की गई। इसके अलावा 18,020 डेटोनेटर बरामद किए गए। पुलिस ने इनके 05 बंकर को ध्वस्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *