5 महीने में कंस्ट्रक्शन कंपनी स्टेशन के सामने सिर्फ टीन का घेरा ही डाल सकी

बिलासपुर रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी को वर्क ऑर्डर दिए हुए पांच महीने हो गए हैं। इन पांच महीनों में रेलवे स्टेशन के सामने सिर्फ टीन का घेरा ही दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले अंदर कुछ गड्ढे अवश्य किए गए थे लेकिन उसके बाद से काम बंद है। ऐसे में नई बिल्डिंग का निर्माण 3 साल में पूरा हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का निर्माण 395 करोड़ रुपए में करने का ठेका मेसर्स झाझड़िया कंस्ट्रक्शन ने लिया है। कागजी कार्यवाही के बाद मार्च महीने में काम शुरू करने का वर्क ऑर्डर कंपनी को जारी किया। वर्क ऑर्डर मिलते ही कंपनी ने रेलवे स्टेशन के सामने टीन का घेरा लगाने का काम तेजी से शुरू किया। शेड घेरने के बाद काम धीमा हो गया और अब तक रफ्तार नहीं पकड़ा है। लगभग ढाई महीने पहले रेलवे के एक अफसर से पैसों के लेने देन के मामले में झाझड़िया कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पर भी सीबीआई ने कार्रवाई की तब से काम पूरी तरह से ठप दिख रहा है। अमृत भारत योजना के तहत चल रही इस परियोजना की देखरेख गति शक्ति विभाग कर रहा है। पता चला है कि अफसरों ने पिछले दिनों कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक व संबंधितों को काम में तेजी लाने कहा था उसके बाद भी काम में गति दिखाई नहीं पड़ रही है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों ने अफसरों का बताया था कि नई बिल्डिंग के लिए जो प्री-कास्ट मटेरियल यानी लाकर फिट करने वाले स्ट्रक्चर हैं वे मटेरियल साइड पर तैयार किए जा रहे हैं। तारबाहर कंस्ट्रक्शन कालोनी के पास उर्दू स्कूल फुटबाल ग्राउंड को कंपनी ने अपना मटेरियल साइट बनाया है। मैदान को चारों ओर से टीन के शेड से घेरने के बाद अंदर में कंक्रीट मिक्सर प्लांट लगाने के साथ–सा​थ लोहे के बड़े–बड़े पाइप, गर्डर व अन्य तरह के समान दिखाई पड़ते हैं लेकिन अंदर की तरफ कोई काम होता नहीं दिख है। इतना अवश्यक है कि कंक्रीट मिक्सर प्लांट दूर से ही नजर आने लगा है। वीरान पड़ा स्टेशन के सामने का परिसर। 395 करोड़ रुपए के काम में लोको खोली एंड की तरफ भी नई बिल्डिंग के साथ पूरा काम कराया जाना है। इसमें पार्किंग, टिकट काउंटर, लिफ्ट, एसकेलेटर सहित अन्य तरह का काम होना। रेलवे स्टेशन की द्वितीय एंटी को भी सर्वसुविधायुक्त बनाया जाना है। कुछ सामान भी वहां रखा जा चुका है। कुछ काम भी ​कभी-कभी होते दिखाई देता है। वहां पर भी टीन से चारों ओर घेरा डाला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *