5 साल में 60 लोगों ने यौन शोषण किया:केरल में दलित युवती का दावा, कहा- 13 साल की उम्र में पहली बार दुर्व्यवहार हुआ

केरल में एक 18 साल की युवती ने दावा किया है कि पिछले 5 साल में 60 लोगों ने उसका यौन शोषण किया। मामला तब सामने आया, जब एक NGO रूटीन फील्ड विजिट के दौरान लड़की के घर पहुंचा था। इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने पथानामथिट्टा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर करीब 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने लड़की की साइकॉलोजिस्ट से काउंसलिंग भी करवाई। इस दौरान उसने बताया कि जब वह 13 साल की थी, तब उसके एक पड़ोसी ने उसके साथ पहली बार पोर्नोग्राफिक मटेरियल शेयर किया था। अब वह 18 साल की हो गई है। ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी यौन शोषण हुआ
युवती ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह स्कूल टाइम में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होती थी। ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी उसके साथ कई बार यौन शोषण किया गया था। उसके कुछ वीडियो भी सर्कुलेट हुए थे। इससे उसका मनोबल टूट चुका था। CWC ने कहा- लड़की की देखभाल करेंगे
CWC के पथानामथिट्टा जिला अध्यक्ष एन राजीव ने कहा- युवती जब आठवीं में पढ़ती थी, तब से उसके साथ करीब 5 साल तक दुर्व्यवहार होता रहा। वह खेलों में सक्रिय थी और कथित तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। अब CWC उसकी देखभाल करेगी। पुलिस बोली- 10 लोगों को हिरासत में लिया गया
पथानामथिट्टा पुलिस ने बताया कि लड़की का विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा। मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। महिला अपराधों में उत्तर और मध्य भारत के राज्य टॉप पर ————————————————- महिला अपराधों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… युवती को केरल ले जाकर किया रेप; किशनगंज में 5 माह पहले नशा खिलाकर अगवा किया था किशनगंज में एक 22 वर्षीय युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार हो गया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय लड़की को नशे का सेवन करवाकर किडनैप कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पूरी खबर पढ़ें… कोझिकोड में नशीला पदार्थ देकर कॉलेज स्टूडेंट से रेप, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक गए आरोपी केरल के कोझिकोड में एक कॉलेज स्टूडेंट को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रेप के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में कोझिकोड को वायनाड से जोड़ने वाली थामरास्सेरी चुरम (पहाड़ी दर्रा) में फेंक गए। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *