5 साल लटकी है 30 करोड़ की सड़क निर्माण योजना रैयतों को मुआवजा भुगतान नहीं होने से रुका है काम

भास्कर न्यूज | जामताड़ा पबिया से तरणी वाया जुरडुडीह पथ परियोजना 5 साल बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। पबिया से चिरुडीह तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जबकि चिरुडीह – तरणी के बीच एक उच्च स्तरीय पुल भी निर्माण हो चुका है। लेकिन आवागमन की शुरुआत नहीं हो पाई है। वहीं से थोड़ा आगे बढ़ने पर गोंदली पहाड़ी मिलता है। पथ निर्माण विभाग से जानकारी के मुताबिक 30 करोड़ की योजना है। इसमें किसी किलोमीटर लंबाई सड़क निर्माण किया जाना था। इसके अंतर्गत जहां कई रैयतों का जमीन अधिग्रहण कर मुआवजे की भुगतान न होने से कार्य लटक रहा है। डबल लाइन की सड़क में एक ही बना है। वह भी आधा अधूरा। बताते चलें कि जून 2019 में नारायणपुर से जुरगुडीह एवं पबिया से तरणी तक 21 किलोमीटर पथ का शिलान्यास किया गया था। इस पथ का कार्य आरंभ 2020 में हुआ था लेकिन 5 साल बीत जाने के बाद भी अब तक रैयतों का भुगतान नहीं होना गंभीर समस्या उत्पन्न कर रहा है। जबकि प्रत्येक महीने समीक्षा बैठक में उपायुक्त के द्वारा रैयतों को भुगतान करने का निर्देश दिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *