50 महिलाओं को सिलाई मशीन, 12 जरूरतमंदों को रिक्शा और 5 लोगों को साइकिल रेहड़ी दी

भास्कर न्यूज | जालंधर हैल्पिंग हैंड इंडो बैंकॉक ग्रुप ने 50 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें, 12 लोगों को रिक्शा और पांच को साइकिल रेहड़ी भेंट की। दिलबीर सिंह बॉब और गुर चरणजीत सिंह राजू ने बताया कि लॉकडाउन के वक्त हुआ था तो तब पताया (थाईलैंड) में इसी संस्था ने वहां रहने वाले थाई लोगों को 100 दिनों तक गुरु का ओट आसरा लेते हुए लंगर प्रदान किया था। बॉब व राजू ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं मजा तब है जब हम जरूरतमंदों के लिए जीएं और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करें। इसके अलावा उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बैग और स्टेशनरी भेंट की। उन्होंने कहा वाहेगुरु गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही वह हर सेवा कार्य कर रहे हैं जिसमें उनके सभी दोस्तों और सहयोगियों का बहुमूल्य योगदान भी शामिल है, जो इंडियन कम्युनिटी से संबंधित है और अपनी आजीविका कमाने के लिए पताया में स्थापित है। इस मौके पर गुर चरणजीत सिंह राजू, सुरिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *