जालंधर | लुधियाना स्थित पीएयू में पीएयू किसान क्लब के मासिक प्रशिक्षण शिविर में 50 महिला सदस्य शामिल हुईं। यह विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. एम.एस. भुल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपिंदर कौर ने वर्तमान समय में महिला केंद्रित अवसरों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञ कुलदीप कौर और क्लब सदस्य मनजीत कौर ने तिलहन फसलों और घर में बनी पौष्टिक मिठाइयों के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने मिलावट से बचने की सलाह देते हुए तिलहन से भुग्गा और ताजा नमकीन मठरी बनाने का प्रदर्शन किया। मनजीत कौर ने अपने कृषि स्टार्टअप की सफलता की कहानी साझा की, जिसे उन्होंने पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी से वित्तीय सहायता प्राप्त कर शुरू किया।


