50 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में भीषण आग:लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज में चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबे और धुएं से गहरी नींद में सोए लोग भी जाग गए। अफरा-तफरी के बीच आगे बैठे यात्री गेट से उतरकर दूर भाग गए। भीड़ देखकर पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बस में सवार सभी 50 यात्री सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट कूदने के दौरान लगी हैं। यात्रियों को दूसरी बस से उनके घरों के लिए रवाना किया गया। बस हरियाणा के पानीपत से बिहार जा रही थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आई है। हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पूरा मामला… इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी
दमकल की गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सीओ ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट का अनुमान है। बस को एक्सप्रेस-वे से हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया। तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब बचाव दल पहुंचा तो बस जल रही थी। इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस किस ट्रैवल एजेंसी की थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह कन्नौज में एक और हादसा: कार, बस से टकराई ———————— ये खबर भी पढ़ेंः- रेलवे सुपरवाइजर का सुसाइड…अफेयर में 6 महीने जेल रहा:पिता बोले- 2 लाख लेकर मानी गर्लफ्रेंड, कर रही थी ब्लैकमेल, बहन बोली- वो भी तड़पे ‘मेरे भाई को धमकियां देती थी। मुकदमे में फंसाकर भी उसे (लड़की) को चैन नहीं मिला। वो हार गया था, इसलिए सुसाइड कर लिया। हम यही चाहते हैं कि उनका परिवार भी वैसे तड़पे, जैसे हमारा भाई तड़पा।’ ये कहना है सुसाइड करने वाले सुमित की बहन प्रियंका का। आरोप है कि लव अफेयर में सुमित ने जान दे दी। उसका जिस लड़की से लव अफेयर था, वो शोभापुर (मेरठ) की रहने वाली है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *