50 रुपए नहीं लौटाया तो दोस्त ने कर दी हत्या:गिरिडीह में पत्नी के सामने चाकू से किया था हमला, जंगल से आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने अनाउल अंसारी (30) के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात अनाउल की हत्या उसके दोस्त मकसूद अंसारी ने की थी। पुलिस ने उसे सोमवार को अशगन्दों जंगल से धर दबोचा। हत्या 50 रुपए के विवाद में किया गया था। अनाउल ने मकसूद से 200 रुपए उधार लिए थे। उसने 150 रुपए वापस भी कर दिए थे पर बकाया 50 रुपए मांगने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हत्या तक पहुंच गई। यह जानकारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने मंगलवार को दी। पुराने‎ घर में खाना खाने के बाद नए घर‎ लौट रहा था एसडीपीओ ने बताया कि 31 अगस्त की शाम बकाया 50 रुपए मांगने को लेकर अनाउल अंसारी और मकसूद अंसारी के बीच विवाद हुआ था। अनाउल अंसारी रविवार रात अपनी ‎‎पत्नी लाडली बानो के साथ पुराने‎ घर में खाना खाने के बाद नए घर‎ लौट रहा था। इसी दौरान जब वे गांव‎ की मस्जिद के पास पहुंचा, तो पहले‎ से घात लगाए बैठे मकसूद अंसारी ने उसे घेर लिया। इसके बाद अनाउल पर ‎चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर‎ दिया। अनाउल को तत्काल सदर ‎अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया,‎ जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर ‎दिया।‎ हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने तुरंत विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में बनी टीम ने एक सितंबर को अशगन्दों जंगल से आरोपी मकसूद अंसारी को धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। परिजनों के‎ अनुसार, अनाउल मुंबई में काम‎ करता था और लगभग चार महीने‎ पहले ही गांव लौटा था।‎‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *