रांची | शेखर बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक इंद्र शेखर ने लालपुर थाने में 20 लोगों के विरुद्ध निर्माण कार्य रोकने व कार्य कराने के लिए 50 लाख रुपए मांगे जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि जहां कार्य चल रहा था, वहां ये लोग आए। बोरवेल में ईंट-पत्थर डालकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। गार्ड के रूम में रखे सामान में आग लगा दी। उनके सुपरवाइजर सुनील के बैग से एक लाख रुपए छीन लिए गए। उन्हें धमकी दी गई कि 50 लाख रुपए दिए बिना काम नहीं करा पाओगे।


