50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:धौलपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घटना, शादी में गए हुए थे परिजन

धौलपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। कोतवाली थाने के एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश पुत्र छितरिया परमार (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से एकटा का निवासी था और इन दिनों अपने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा था। घटना के समय मृतक के परिजन एक विवाह समारोह में गांव गए हुए थे। स्थानीय निवासियों ने घर के भीतर सुरेश को फांसी पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। परिजनों के धौलपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *