देवरबीजा| साजा ब्लॉक के ग्राम बीजा स्थित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में शनिवार को संस्कार शाकाहार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। महावीर मंच नगरी के तत्वावधान में 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री दी गई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शुद्ध आहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। बच्चों ने भी संकल्प लिया कि वे स्वयं शाकाहार अपनाएंगे और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में गौतम जैन, सुरेश बाफना, गौतम मालू, दिनेश जैन, राजेश जैन, उत्तम जैन, प्रधान पाठक चिंतामणि साहू, सुरेश साहू, कृष्णा देवांगन, निलेश्वर साहू मौजूद रहे।


